आतंकवाद भगवा न कभी था, ना है, ना कभी रहेगा! बोले सीएम फणडवीस...सुशील शिंदे का टिप्पणी करने से इंकार

फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया, "आतंकवाद कभी भगवा नहीं था, नहीं है और न ही कभी होगा।" वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Terrorism Was Never Saffron: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद कभी भगवा नहीं था और न ही कभी होगा। वह मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

CM Fadnavis

आतंकवाद नहीं था भगवा, बोले सीएम फडणवीस (PTI)

अदालत ने सबूतों को नाकाफी बताया

मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित इस शहर में एक मस्जिद के पास 29 सितंबर, 2008 को एक मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हो गया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 101 अन्य घायल हो गए थे। विशेष अदालत ने मामले के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि इनके खिलाफ कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं है।

End of Feed