संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के पिता का दावा उसके कमरे से मिली 'खिलौना' बंदूक

अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहे संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान को गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एसटीएफ को गिरफ्तार किया है। इस मामले में संदिग्ध के पिता का कहना है पुलिस उन्हें भी पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। इस दौरान घर की तलाशी में उनके बेटे के कमरे से रुपये और खिलौना बंदूक मिली थी।

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कल यानी सोमवाहर 3 मार्च को एक संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी कनेक्शन के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया था। अब्दुल रहमान (19) पुत्र अबूबकर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) का मूल निवासी है। संदिग्ध को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। अब इस मामला में Timesnow ने उसके माता-पिता से बात की है। इस दौरान संदिग्ध आतंकी के पिता के चौंकाने वाले खुलासे किए।

Terror Suspect Abdul Rehman

अयोध्या राम मंदिर पर हमला करना चाहता था अब्दुल रहमान!

जमा में शामिल होने गया, फोन स्विच ऑफ

संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान के परिवार का कहना है कि वह जांच-पड़ताल में पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगे। इसके साथ ही परिवार का कहना है कि अगर अब्दुल दोषी पाया जाता है तो वे अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। परिवार का कहना है कि वह 1 मार्च को ही दिल्ली गया था। उस समय वह घर पर यह कहकर गया था कि वह जमात में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा है। इसके बाद अगले दिन उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

End of Feed