देश में बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त: 5 राज्यों से 5 आतंकी गिरफ्तार, फिदायीन हमले की साजिश नाकाम

स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में पांच राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि कुछ आतंकी फिदायीन हमले के लिए सुसाइड जैकेट तैयार कर रहे थे और टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। इनके निशाने पर कुछ राइट विंग नेता थे। इस मॉड्यूल का हैंडलर पाकिस्तान में है। युवाओं को कट्टरपंथ की ओर खींचने के लिए तारिक मसूद, तारिक जमील और जाकिर नाइक के वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा था। मॉड्यूल में और लोग शामिल हैं जिनकी तलाश जारी है।

स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर पांच राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आतंकियों में से कुछ फिदायीन हमले के लिए तैयार हो चुके थे और इसके लिए सुसाइड जैकेट भी तैयार कर रहे थे।

terrorist news

स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर पांच राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। (फोटो सोर्स: ANI)

टारगेट किलिंग की साजिश

जांच एजेंसियों को आतंकियों की चैट्स से जानकारी मिली है कि ये लोग टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने वाले थे। उनके निशाने पर कुछ राइट विंग नेता थे।

End of Feed