कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश से जुड़े टेरर लिंक के तार, जांच एजेंसियों को ISIS के खुरासन मॉड्यूल पर शक

Kalindi Express Consipiracy: जांच एजेंसियां तेजी से जांच में जुटी हैं और अब तक 219 सीसीटीवी की फुटेज जुटाकर उसे देखा जा रहा है। जांच एजेंसी की कोशिश जल्दी से जल्दी इस मामले के तह कत पहुंचने और इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने की है। मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कालिंदी एक्सप्रेस को सिलेंडर से उड़ाने की साजिश से टेरर लिंक के तार जुड़े हैं
  • जांच एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे ISIS के खुरासन मॉड्यूल हो सकता है
  • कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द हो सकता है पर्दाफाश

Kalindi Express Consipiracy: कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस को सिलेंडर से उड़ाने की साजिश में चौंकाने वाली बात सामने आई है। इस साजिश की जांच यूपी एटीएस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छह टीमें लगी हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच में साजिश में टेरर लिंक उभरकर सामने आया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि ट्रेन को सिलेंडर से उड़ाने में एक व्यक्ति शामिल हो सकता है और हो सकता है कि वह 'सेल्फ रेडिकलाइज्ड' हो। जांच एजेंसियों को शक है कि आईएसआईएस का खुरासन मॉड्यूल इसके पीछे हो सकता है। जांच एजेंसियों को शक है कि साजिश में शामिल युवक को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया होगा क्योंकि आईएसआईएस का कमांडर घोरी युवाओं में कट्टरपंथी सोच भरने के लिए उन्हें ऑनलाइन क्लास देता है।

खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज

जांच एजेंसियां तेजी से जांच में जुटी हैं और अब तक 219 सीसीटीवी की फुटेज जुटाकर उसे देखा जा रहा है। जांच एजेंसी की कोशिश जल्दी से जल्दी इस मामले के तह कत पहुंचने और इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने की है। मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। कानपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया जब अज्ञात लोगों ने प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के सामने पटरी पर रसोई गैस सिलेंडर रख दिया। इसे देखकर चालक ने इमर्जेंसी ब्रेक लगा दी और सिलेंडर उससे टकराकर दूर जा गिरा। घटना में आतंकवादियों का हाथ होने की आशंका के मद्देनजर आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने भी मामले की अलग से जांच शुरू की है।

End of Feed