मुंबई में उद्धव की मां के पुतले पर फेंकी गई स्याही, ठाकरे परिवार ने जताई नाराजगी; जांच के लिए 3 टीमें गठित

Meentai Thackeray Statue: मुंबई के शिवाजी पार्क में बुधवार को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की दिवंगत पत्नी मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। हीं, दोपहर में उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य के साथ मिनाताई ठाकरे की मूर्ति देखने और कार्यकर्ताओं से मिलने शिवाजी पार्क पहुंचे और शिवसैनिकों से शांत रहने को कहा।

Meentai Thackeray Statue: मुंबई के शिवाजी पार्क में बुधवार को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की दिवंगत पत्नी मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। दरअसल, अज्ञात लोगों ने तड़के मीनाताई की प्रतिमा पर लाल रंग फेंका। जिसके बाद से महाराष्ट्र की सियासत गर्मायी हुई है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Uddhav Thackeray Mother Statue

उद्धव की मां के पुतले पर फेंकी गई स्याही

क्या है पूरा मामला?

सुबह करीब 6.30 बजे एक राहगीर ने मिनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर लाल रंग देखा। इसकी जानकारी मिलने के बाद, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और परिसर की सफाई शुरू कर दी।

End of Feed