तेलंगाना: चुनावी रैली के दौरान प्रचार वाहन की बैरीकेटिंग टूटी, गाड़ी से नीचे गिरे मंत्री केटीआर राव

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 9, 2023, 07:23 PM IST

Telangana Election: निजामाबाद के आर्मूर में एक चुनावी रैली के दौरान प्रचार वाहन की बैरीकेटिंग टूट जाने के कारण तेलंगाना मंत्री व बीआरएस नेता केटीआर राव गाड़ी से नीचे गिर गए।

Telangana Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मंत्री व बीआरएस नेता केटीआर राव के साथ बड़ा हादसा हो गया। निजामाबाद के आर्मूर में एक चुनावी रैली के दौरान प्रचार वाहन की बैरीकेटिंग टूट जाने के कारण वे गाड़ी से नीचे गिर गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

KTR Rao fell down from vehicle

प्रचार वाहन से नीचे गिरे केटीआर राव

दरअसल, चुनावी रैली के दौरान केटीआर राव अन्य नेताओं के साथ प्रचार वाहन के ऊपर खड़े थे। वीडियो में दिख रहा है कि प्रचार वाहन के ऊपर करीब एक दर्जन लोग खड़े थे। अचानक से गाड़ी को झटका लगता है और बैरीकेटिंग टूट जाने के कारण सभी नीचे गिर जाते हैं।

End of Feed