'पैसे नहीं दिए तो दोस्तों को भेज देंगे VIDEO...' कांग्रेस विधायक के पास 'निर्वस्त्र महिला' का आया वीडियो कॉल

Cyber Crime: तेलंगाना के नलगोंडा जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक वेमुला वीरेशम को कथित तौर पर साइबर अपराधियों ने आपत्तिजनक वीडियो कॉल की और पैसे की मांग की। जालसाजों ने विधायक को धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो वे इसे उनके दोस्तों को वीडियो भेज देंगे।

Cyber Crime: तेलंगाना के नलगोंडा जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक वेमुला वीरेशम को कथित तौर पर साइबर अपराधियों ने आपत्तिजनक वीडियो कॉल की और पैसे की मांग की। पुलिस ने बुधवार को बताया कि नकरेकल से विधायक को मंगलवार रात एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आयी और इस दौरान स्क्रीन पर एक 'निर्वस्त्र महिला' दिखाई दी।

Cyber Fraud

साइबर अपराध (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जालसाजों ने विधायक से की पैसों की मांग

पुलिस ने बताया कि कॉल के दौरान जालसाजों ने स्क्रीनशॉट लिया और विधायक से पैसे की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर विधायक ने पैसे देने से इनकार किया तो वे इसे उनके दोस्तों को भेज देंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक ने तुरंत फोन काट दिया और पुलिस से शिकायत की जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

End of Feed