तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा, 'विदेश मंत्रालय ने मेरे प्रस्ताव की जांच की और राजनीतिक दृष्टिकोण से मंजूरी देने से इनकार कर दिया।' उन्होंने आगे कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि यदि मेरी विदेश यात्रा में कुछ भी राजनीतिक नहीं था, तो पहले इसकी अनुमति क्यों दी गई थी?'
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (फाइल फोटो)
रेवंत ने कहा कि केंद्र ने गुजरात के CM को US जाने की मंज़ूरी दी, लेकिन मेरी मंज़ूरी ठुकरा दी। भड़के रेवंत रेड्डी ने कहा कि मेरे US दौरे की मंज़ूरी न देना तेलंगाना का अपमान है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'मेरे US दौरे की मंजूरी न देने से तेलंगाना का विकास रुक रहा है और केंद्र तेलंगाना के साथ भेदभाव कर रहा है, संसद में यह मुद्दा उठाऊंगा, US दौरे के विवाद पर CM रेवंत रेड्डी ने कहा कि वे केंद्र के रवैये की निंदा करते हैं; यह तेलंगाना के 4 करोड़ लोगों का अपमान है।' उन्होंने कहा कि 'BJP नहीं चाहती कि कोई राज्य एक हद से ज़्यादा तरक्की करे; खड़गे और राहुल गांधी संसद में यह मुद्दा उठाएंगे'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा को मंजूरी नहीं, MEA ने कहा-'कार्यक्रम पद के अनुरूप नहीं था'
'राजनीतिक नजरिए से मंजूरी देने से इनकार'
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कहा, 'विदेश मंत्रालय ने मेरे प्रस्ताव की समीक्षा की और राजनीतिक नजरिए से मंजूरी देने से इनकार कर दिया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि अगर मेरे विदेश दौरे में कुछ भी राजनीतिक नहीं था, तो इंग्लैंड जाने की मंजूरी क्यों दी गई, लेकिन US जाने की मंजूरी क्यों नहीं दी गई?'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की अनुमति नहीं मिली, विदेश मंत्रालय ने 'राजनीतिक मंजूरी' देने से किया इनकार
गुजरात सीएम को 17 से 24 अगस्त तक US और कनाडा जाने की मंजूरी
उन्होंने सवाल किया कि 'वाइब्रेंट गुजरात 2047' पहल के तहत निवेश आकर्षित करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को 17 से 24 अगस्त तक US और कनाडा जाने की मंजूरी क्यों दी गई, जबकि 'तेलंगाना राइजिंग 2047' के तहत उनके प्रस्तावित US दौरे को ठुकरा दिया गया।
