देश

तेलंगाना चुनाव: KCR ने किया सभी 119 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, दो सीटों से लड़ेंगे सीएम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 21, 2023, 05:50 PM IST

राज्य विधानसभा में गजवेल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राव इस बार एक और सीट कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। क्या-क्या कहा सीएम राव ने जानिए।

Image

के. चंद्रशेखर राव ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

Photo : PTI

Telangana Assembly Election: इस साल के अंत में तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने आज उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। इस सूची में सिर्फ सात बदलाव हुए हैं और ज्यादातर मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा गया है। दक्षिणी राज्य में हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रहे के चंद्रशेखर राव ने 119 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नाम जारी करते हुए कहा कि हमें 95 से 105 सीटें जीतने का भरोसा है।

राज्य विधानसभा में गजवेल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राव इस बार एक और सीट कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हैदराबाद के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम के साथ बीआरएस की दोस्ती जारी रहेगी।

के. चंद्रशेखर राव का ऐलान

कुल 119 विधानसभा सीटों में से केवल सात पर उम्मीदवारों में बदलाव किया गया है।

आगामी विधानसभा चुनावों में बीआरएस कुल 119 में से 95-105 सीटें जीतेगी।

एआईएमआईएम से हमारी मित्रता जारी रहेगी।

दो सीटों से लड़ेंगे केसीआर

मुख्यमंत्री केसीआर सिद्दीपेट जिले के गजवेल और कामारेड्डी जिले के कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। गम्पा गोवर्धन 2018 के चुनाव में कामारेड्डी से चुने गए थे। केसीआर ने कहा कि वह विधायक और जिले के अन्य नेताओं के अनुरोध पर कामारेड्डी से चुनाव लड़ रहे हैं। केसीआर ने पिछले चुनाव में विधानसभा के लिए चुने गए सभी मंत्रियों को टिकट दिया है। उनके बेटे और राज्य मंत्री के.टी. रामा राव एक बार फिर सिरसिला से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके भतीजे और राज्य मंत्री टी. हरीश राव सिद्दीपेट से दोबारा मैदान में उतरेंगे।

केसीआर ने कहा कि नरसापुर, जनगांव, नामपल्ली और गोशामहल निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा तीन-चार दिन में की जाएगी। बीआरएस प्रमुख ने विश्वास जताया कि पार्टी 119 सदस्यीय विधानसभा में 95-105 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी। बीआरएस ने 2018 के चुनाव में 88 सीटें जीती थीं। कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और कुछ निर्दलीय विधायकों सहित 16 विधायक बाद में बीआरएस में शामिल हो गए थे।

केसीआर ने चला दांव

इस कदम को केसीआर द्वारा सबसे पहले कदम उठाकर फायदा उठाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 2018 उन्होंने विधानसभा चुनावों को आगे बढ़ाकर विरोधियों को आश्चर्यचकित कर दिया था। राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार चयन की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने 18 से 25 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। केसीआर सामाजिक कल्याण योजनाओं पर बड़ा जोर दे रहे हैं। उनकी पार्टी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि अगर वे सत्ता में आए तो किसानों को मुफ्त बिजली देने वाली योजना को वापस ले लेंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?