देश

Bihar News: इस बार आसान नहीं होगा तख्तापलट...,सियासी संकट के बीच तेजस्वी ने दिया नीतीश कुमार को चैलेंज!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 12:23 PM IST

Bihar Politics Crisis Updates: रादज सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से कहा है कि बहुमत का आंकड़ा उनके पास है। हालांकि, उन्हें नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार है। उन्होंने कहा, नीतीश गठबंधन तोड़ते हैं तो वह अपने पत्ते खोलेंगे।

Image

Bihar News: इस बार आसान नहीं होगा तख्तापलट...,सियासी संकट के बीच तेजस्वी ने दिया नीतीश कुमार को चैलेंज!

Bihar Politics News: बिहार में जारी सियासी संकट के बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इस बार आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और इतनी आसानी से उनकी दोबारा ताजपोशी भी नहीं होगी। कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने यह बात राजद के विधायकों और नेताओं के साथ बैठक के दौरान कही है। तेजस्वी यादव के इस तरह के बयान के बाद जदयू भड़क गई है। जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा है कि अभी तक हमारी तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है, इसका मतलब है कि आरजेडी के मन में चोर है।

इस बीच सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सियासी संकट की स्थिति में आरजेडी किसी दलित चेहरे को सीएम पद के लिए आगे कर सकती है। आरजेडी ने इस संकट से निपटने के लिए आज दोपहर 1 बजे तेजस्वी यादव के आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

लालू ने किया बहुमत का दावा

बिहार में रादज सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से बड़ा दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि बहुमत का आंकड़ा उनके पास है। हालांकि, उन्हें नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार है। उन्होंने कहा, अगर नीतीश कुमार गठबंधन तोड़ते हैं तो वह अपना पत्ता खोलेंगे। लालू ने कहा, हम बिहार में सबसे बड़ी पार्टी हैं।

नीतीश ने नहीं उठाया लालू का फोन

बिहार में जारी घमासान के बीच नीतीश कुमार ने लालू यादव से बात करने से साफ इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को लालू यादव ने 5 बार नीतीश कुमार को फोन मिलाया। हालांकि, नीतीश यादव ने फोन नहीं उठाया। लालू ने लैंडलाइन पर भी फोन किया, यहां भी नीतीश ने लालू यादव से बात करने से मना कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article