'सब जाय भाड़ में, कुर्सी के जुगाड़ में नीतीश कुमार', बिहार के CM पर तेजस्वी का तीखा हमला

Tejashwi Yadav : राजद नेता ने आगे कहा कि 'सब जाय भाड़ में नीतीश कुमार अपनी कुर्सी के जुगाड़ में रहते हैं। बिहार का भविष्य बदलना है तो सरकार बदलनी होगी। कोई गाड़ी 15 साल में खटारा हो जाता है, एक ही बीज बीस साल तक खेत में बोइएगा तो फसल और खेत दोनों बर्बाद कर देगा।

Tejashwi Yadav : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज और दलों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा अपनी कुर्सी के बारे में सोचते हैं। अपनी कुर्सी के आगे वह किसी चीज की परवाह नहीं करते। यही नहीं, तेजस्वी ने आगे यह भी कहा कि उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वह अपने उप मुख्यमंत्री, मंत्री और सचिवों का नाम नहीं बता सकते।

Nitish Kumar

बिहार में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव।

इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी-तेजस्वी

आरजेडी के युवा चौपाल में तेजस्वी ने कहा कि '2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार में सबसे अधिक युवा हैं। युवा को टायर्ड और रिटायर्ड मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। नीतीश कुमार अपने उपमुख्यमंत्री का नाम भी पढ़ कर बताते हैं। उनके दो डिप्टी सीएम हैं। एक लाउड माउथ तो दूसरा फाउल माउथ है। नीतीश कुमार ने बीस साल में दो पीढ़ियों को बर्बाद किया है तीसरा मौका मिला तो ये तीन पीढ़ियों को बर्बाद कर देगा।'

End of Feed