देश

राशिद इंजीनियर को कस्टडी पैरोल मिलेगी या नहीं? दिल्ली कोर्ट ने 7 मार्च तक फैसला रखा सुरक्षित

Custody Parole: जम्मू-कश्मीर के बारामुला से सांसद इंजीनियर राशिद को संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं? इसको लेकर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इंजीनियर राशिद ने संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए हिरासत पैरोल की मांग की है। पिछले माह दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें दो दिन की हिरासत पैरोल दी थी।

Image

बारामुला से सांसद इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Custody Parole: जम्मू-कश्मीर के बारामुला से सांसद इंजीनियर राशिद को संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति मिलेगी या नहीं? इसको लेकर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इंजीनियर राशिद ने संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए हिरासत पैरोल की मांग की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामुल्ला सांसद इंजीनियर राशिद की हिरासत पैरोल पर 7 मार्च तक फैसला सुरक्षित रखा।

इंजीनियर राशिद को मिल चुकी है हिरासत पैरोल?

पिछले माह दिल्ली हाई कोर्ट ने इंजीनियर राशिद को बजट सत्र में भाग लेने के लिए दो दिन की हिरासत पैरोल दी थी। कोर्ट ने इंजीनियर राशिद को 11 और 13 फरवरी के लिए हिरासत पैरोल दी थी। हिरासत पैरोल, जिसे कस्टडी पैरोल भी कहा जाता है, का मतलब होता है कि व्यक्ति हिरासत में रहते हुए किसी काम को संपन्न करता है।

सशर्त मिली थी हिरासत पैरोल

इंजीनियर राशिद दो दिनों की हिरासत पैरोल के दौरान न तो मोबाइल फोन का और न ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते थे। उस वक्त उन पर किसी भी परिस्थिति में मीडिया से संपर्क बनाने पर पाबंदी लगाई गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article