सीट बंटवारे, चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से होगी मुलाकात

Tejashwi Yadav-Kharge Meeting: बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक दलों अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर कांग्रेस से चर्चा के लिए मंगलवार तड़के दिल्ली पहुंचे। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विस चुनाव होंगे।

Tejashwi Yadav-Kharge Meeting: बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक दलों अपने चुनावी अभियान को धार देने में जुट गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर कांग्रेस से चर्चा के लिए मंगलवार तड़के दिल्ली पहुंचे। तेजस्वी की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ होगी। बताया जाता है कि राजद नेता की मुलाकात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के फार्मूले के साथ-साथ महागठबंधन में मुख्यमंत्री के पद को लेकर सीधी बातचीत होगी। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विस चुनाव होंगे।

Mallikarjun Kharge

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।

सीएम पद के लिए तेजस्वी के चेहरे पर भी होगी बात

बैठक बहुत महत्वपूर्ण है इस बैठक में सीट फार्मूले पर बातचीत फाइनल करने की कोशिश की जाएगी मुख्यमंत्री पद पर तेजस्वी यादव के नाम को लेकर भी सहमति बनाई जाएगी। कांग्रेस नेताओं के द्वारा तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर नकारात्मक जवाब दिए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल में नाराजगी है।

End of Feed