देश

Operation Sindoor: देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो...'ऑपरेशन सिंदूर' से तनाव के बीच तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान

Tej Pratap Yadav on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के अमल में आने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है, यह ट्रेनिंग अगर देश सेवा के काम आए तो...

Image

तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान

Tej Pratap Yadav on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयरस्ट्राइक कर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, इसे लेकर देश में जोश की लहर है इस बीच RJD नेता तेज प्रताप यादव ने भी सेना की कार्रवाई के लिए बधाई दी है, सभी दलों ने एक साथ सेना को उनकी इस कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।

तेज प्रताप यादव ने भी सेना की कार्रवाई के लिए बधाई दी है, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सेना के साथ होने और देश के लिए जान देने के लिए तैयार रहने, जैसी बातें कही हैं...

गौर हो कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयरस्ट्राइक कर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है और वो भी महज 25 मिनट के ऑपरेशन में ही पाकिस्तान और पीओके से संचालित हो रहे आतंकी कैंपों को बर्बाद किया, भारतीय सेना की इस कार्रवाई के जमकर तारीफ हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मंगलवार की रात बदला लिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article