दुनिया

Lahore Blast: पाकिस्तान के लाहौर में बड़ा धमाका, एक के बाद एक हुए 3 ब्लास्ट; पाक एयरस्पेस बंद

Lahore Blast: पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक ब्लास्ट होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार 3 धमाके की आवाज सुनी गई है।

Image

पाकिस्तान के लाहौर में ब्लास्ट

Lahore Blast: पाकिस्तान के लाहौर में धमाके की खबर है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी और रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में गुरुवार सुबह विस्फोट की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो तीन धमाके हुए हैं। जिसके बाद से पूरे लाहौर में हड़कंप मच गया है।

लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास धमाका

लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाके में वाल्टन रोड पर वाल्टन एयरपोर्ट के पास कई धमाके सुने गए। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और बताया कि उन्हें धुएं का गुबार दिखाई दिया। पुलिस और बचाव दल वाल्टन रोड पर पहुंच गए हैं। लोगों को धमाके वाली जगह पर जाने से रोक दिया गया है। इसके साथ ही पूरे पाक में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। लाहौर पुलिस के मुताबिक लाहौर के वाल्टन रोड पर जोरदार धमाका हुआ है। करीब 3 ब्लास्ट हुए हैं। इन धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल धमाकों की वजह और जानमाल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और किसी को भी घटनास्थल पर जाने नहीं दे रही है।

एक दिन पहले भारत ने की थी एयर स्ट्राइक

लाहौर में धमाकों से जुड़ी यह खबर उस समय सामने आई है, जब 6-7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के प्रमुख जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि इन हवाई हमलों में कम से कम 26 की मौत हुई और 46 घायल हुए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article