RDX से भरे टैंकर के साथ 2 पाकिस्तानी जा रहे मुंबई से गोवा- पुलिस को आया फोन, मचा हड़कंप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 23, 2023, 10:18 PM IST

एक शख्स ने मुंबई पुलिस को रविवार को फोन कर कहा कि आरडीएक्स से भरे टैंकर के सााथ दो पाकिस्तानी गोवा जा रहे हैं।

मुंबई पुलिस को रविवार को एक ऐसा फोन कॉल आया है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। अगर यह कॉल सच साबित हुई तो सही मायने में आतंकी भारत के खिलाफ बड़ी साजिश कर रहे हैं। एक शख्स ने मुंबई पुलिस को रविवार को फोन कर कहा कि आरडीएक्स से भरे टैंकर के सााथ दो पाकिस्तानी गोवा जा रहे हैं।

mumbai bomb call, maharashtra bomb call

मुंबई पुलिस को आतंकवादियों को लेकर आई कॉल , जांच जारी (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई कंट्रोल रूम को आया फोन

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर कहा- "मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया है, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि आरडीएक्स और दो पाकिस्तानी नागरिकों से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है। फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया। जांच जारी है।"

End of Feed