नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत, पिता का दावा 'परीक्षा को लेकर तनाव में थी बेटी

NEET Exam: 19 वर्षीय युवती ने आगामी नीट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के डर से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के तिंडीवनम की 19 वर्षीय युवती ने आगामी नीट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के डर से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। टिंडीवनम के पास थडापपुरम गांव की रहने वाली युवती ने उसी गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से अच्छे अंकों के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। उसने पुडुचेरी के एक निजी संस्थान से नीट की कोचिंग भी ली थी और पिछले साल 350 अंक हासिल करके परीक्षा दी थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह सफल नहीं हो पाई।

NEET Exam

नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस साल वह फिर से परीक्षा की तैयारी कर रही थी और हाल ही में उसने अपना ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाया था, जिसे उसने परीक्षा के लिए आवेदन के साथ जमा किया था। जिस दिन उसने यह जानलेवा कदम उठाया, उस दिन उसके माता-पिता और भाई खेती के काम के लिए खेतों में गए थे और वह अकेली रह गई थी। शाम को जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि युवती पंखे से लटकी हुई थी। परिवार सदमे में था और समझ नहीं पा रहा था कि क्या करें। पास के वेलीमेडु पेट्टई थाने की पुलिस को सूचना दी गई और वे रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।

End of Feed