'देश में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी व्यवस्था नहीं', तमिलनाडु के DGP ने जनता को किया आगाह

ET Now.in Realty Conclave & Awards 2026 South Edition: तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक डॉ मुकेश कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि भारतीय कानूनी व्यवस्था में 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ मुकेश कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को ET Now.in Realty Conclave & Awards 2026 South Edition कार्यक्रम में पुलिस सुधारों, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विस्तार से चर्चा की।

Tamil Nadu DGP Mahesh Kumar Agarwal

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ मुकेश कुमार अग्रवाल

डीजीपी मुकेश कुमार के मुताबिक, तमिलनाडु पुलिस आधुनिक तकनीक, ई-सेवाओं और जन-भागीदारी के जरिए पुलिसिंग का एक नया खाका तैयार कर रही है। उन्होंने पुलिस सुधारों को निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बताते हुए कहा कि अब ई-एफआईआर और कम्युनिटी सर्विस रजिस्टर के लिए ई-सीएसआर जैसी संपर्क-रहित सेवाएं शुरू की जा रही हैं।

End of Feed