तमिलनाडु के CM स्टालिन ने संघर्ष विराम के फैसले का किया स्वागत, कहा- 'सीमाओं की रक्षा करने वालों के साहस को हमारा दिल से सलाम'

India-Pak Ceasefire Agreement: मके स्टालिन ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताया। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की। संघर्ष विराम एक स्वागत योग्य कदम है, शांति कायम रहे। हमारी सीमाओं की रक्षा करने वालों के साहस को हमारा दिल से सलाम।

MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताया। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु ने भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की। संघर्ष विराम एक स्वागत योग्य कदम है, शांति कायम रहे। हमारी सीमाओं की रक्षा करने वालों के साहस को हमारा दिल से सलाम। स्टालिन ने शनिवार को सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए यहां एक विशाल रैली का नेतृत्व किया था। मंत्री की यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के इस बात पर सहमत होने के बाद आई है कि दोनों पक्ष सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया। दोनों पक्षों ने सभी सैन्य कार्रवाइयों- जमीन पर, समुद्र में और हवा में को 5 बजे IST से रोकने पर सहमति जताई। मिसरी ने बताया कि युद्ध विराम लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा डीजीएमओ स्तर की वार्ता का एक और दौर 12 मई को दोपहर में निर्धारित किया गया है।

MK Stalin

स्टालिन ने संघर्ष विराम के फैसले का किया स्वागत

सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से करेंगे बात- मिस्री

शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 5:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।

End of Feed