मनीष कश्यप पर आरोप है कि तमिलनाडु बिहारी मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो वायरल किया था
Manish Kashyap viral video: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हुए कथित पिटाई के मामले में फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है, वहीं मनीष ने ट्विटर परअब एक नया अकाउंट बनाकर अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
सन ऑफ बिहार (son of bihar) के नाम से मशहूर मनीष कश्यप पर आरोप है कि तमिलनाडु बिहारी मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो वायरल किया था, इस घटना ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं, इस घटना के बाद पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
मनीष कश्यप का अकाउंट ब्लॉक होने के बाद लोगों ने उनके समर्थन में ढेर सारे ट्वीट किए मनीष कश्यप ने अपने अकाउंट पर लोगों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद कहा है उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'ट्विटर पर ट्रेंड कराने के लिए और मेरा सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी राष्ट्रवादी भाइयों का सदा आभारी रहूंगा।। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। मैं गरीब मजदूरों के साथ हमेशा खड़ा था, खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा।'
#ISupportManishKashyap ट्विटर पर ट्रेंड कराने के लिए और मेरा सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी राष्ट्रवादी भाइयों का… t.co/TnpQkNTucn
— ANI (@ANI) Mar 11, 2023
मनीष कश्यप ने बागेश्वर धाम महाराज से की मुलाकात
मनीष कश्यप कल बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है, इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी, ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा आज बागेश्वर धाम सरकार के महाराज आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री जिसे मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ.मुश्किल रास्तों पर चलने के दौरान अपने गुरु का दर्शन और उनका आशीर्वाद के रूप में फल प्राप्त होता है तो जिंदगी का कठिन रास्ता भी आसान हो जाता है.
आज #बागेश्वर_धाम_सरकार के महाराज #आचार्य_पंडित_धीरेंद्र_शास्त्री जिसे मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।।मुश्किल… t.co/BnmgqG9qej
— ANI (@ANI) Mar 11, 2023
गौर हो कि तमिलनाडु केस को लेकर बिहार पुलिस ने फिलहाल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है इस मामले में बिहार के एक यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत कई लोग इस मामले में फंसे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और पोस्ट की लगातार जांच की जा रही है।
यूट्यूबर पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है
वहीं शुक्रवार को यूट्यूबर मनीष पर एक और एफआईआर दर्ज हुई है बिहार पुलिस ने एक और मामला दर्ज करते हुए यूट्यूबर पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है, ध्यान रहे कि मनीष कश्यप पर पहले से ही तमिलनाडु वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज है।
