पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद और PoK पर : PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद आज यानी सोमवार 12 मई को पहली बार देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में साफ कर दिया कि पाकिस्तान के साथ बात सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद और PoK पर ही होगी। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ठिकानों पर Operation Sindoor शुरू होने के बाद आज पहली बार राष्ट्र के नाम संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय सेनाओं ने आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की सरकार और सेना के आतंकवादियों को समर्थन देने के चेहरे के उजागर होने की भी बात कही। पाकिस्तान से किन मुद्दों पर बात होगी, पीएम मोदी ने यह भी साफ कर दिया।

PM Modi Terrorism and PoK.

पीएम मोदी बोले- पाकिस्तान से सिर्फ PoK और आतंकवाद पर ही बात होगी

पाकिस्तान से आतंकवाद और PoK पर ही बात होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा, हमारी घोषित नीति रही है, अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो टेरेरिज्म पर ही होगी, अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, PoK उस पर ही होगी।'

End of Feed