अफगानिस्तान में अब खिड़कियों पर प्रतिबंध- अश्लील कृत्य से संबंध जोड़ तालिबान ने जारी किया नया फरमान

तालिबान के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं पर प्रतिबंध का दायरा बढ़ता दिख रहा है। तालिबान अधिकारियों ने लड़कियों के लिए प्राथमिक शिक्षा के बाद की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है, रोजगार को प्रतिबंधित कर दिया है, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों तक उनकी पहुंच को ब्लॉक कर दिया है।

अफगानिस्तान में अब तालिबान ने खिड़कियों पर बैन लगाने का फैसला किया है। तालिबान के फरमान के अनुसार ऐसी खिड़कियों का निर्माण नहीं होगा, जहां से महिलाएं दिखती हैं। नई इमारतों के निर्माण के दौरान बकायदा इसके लिए नजर रखी जा रही है।

End of Feed