देश

मणिपुर में सुरक्षा बलों का ताबड़तोड़ एक्शन, चार बंकर किए नष्ट, तीन पर कब्जा

नॉर्थ ईस्ट के राज्य मणिपुर में पिछले साल मई से जातीय संघर्ष शुरू हुआ था, राज्य में मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों बेघर हो गए हैं।

Image

मणिपुर में सुरक्षाबल लगातार ले रहे हैं उग्रवादियों के खिलाफ एक्शन (फाइल फोटो)

Photo : PTI

मणिपुर में सुरक्षाबलों लगातार छापे मार रहे हैं। हिंसाग्रस्त मणिपुर में हाल के दिनों में कई हमले देखने को मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई में और तेजी लाई है। ताजा जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने उद्रवादियों के 4 बंकरों को नष्ट कर दिया है। मणिपुर में पिछले साल मई में मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों बेघर हो गए हैं।

4 बंकर नष्ट, 3 पर कब्जा

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह हुई मुठभेड़ के बाद इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में बंदूकधारियों के चार बंकरों को नष्ट कर दिया है और तीन अन्य पर कब्जा कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पिछले दो दिनों में थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों की सीमा से लगे कई इलाकों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाए गए, जिसके बाद बंकरों को नष्ट कर दिया गया। इन इलाकों में पहाड़ियों पर छिपे उग्रवादियों द्वारा निचले क्षेत्रों में स्थित गांवों पर हमले किए जाने के बाद गोलीबारी हुई थी।

चार लोग घायल

इसके अलावा, सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले के उयोक चिंग में भी प्रभुत्व वाले क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया। शुक्रवार को थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों में किए गए हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। कांगपोकपी जिले में समीपवर्ती पहाड़ियों से सशस्त्र बंदूकधारियों ने निचले इलाकों में बसे थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों पर हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article