Aero India Show: बेंगलुरू में आयोजित हो रहे 'एयरो इंडिया शो' से जुड़ी खास बातों पर डाल लें एक नजर

  • Authored by: शिवानी शर्मा
  • Updated Feb 12, 2023, 06:45 PM IST

Aero India Show in Bengaluru: बेंगलुरु में 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे 'एयरो इंडिया शो' के दौरान लोगों को हवाई प्रदर्शन और करतब देखने को मिलेंगे

Aero India Show News: 'एयरो इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 109 विदेशियों समेत 807 प्रदर्शकों ने येलहंका में वायुसेना स्टेशन पर आयोजित होने वाले 'एयरो इंडिया शो' में भाग लेने की पुष्टि की है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शो का उद्घाटन करेंगे। शो के दौरान कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शन करेंगे।

Aero India Show Bengaluru

'एयरो इंडिया शो' के दौरान लोगों को हवाई प्रदर्शन और करतब देखने को मिलेंगे

'एयरो इंडिया शो' में एक भारतीय मंडप होगा, जो इस क्षेत्र में भारत के विकास को प्रदर्शित करेगा। भारत का हल्का लड़ाकू विमान तेजस भारतीय मंडप में आकर्षण का केंद्र होगा। शो के दौरान हवाई करतबों के अलावा बैठकें और सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

End of Feed