मुंबई जैसा ही हमला दिल्ली में भी करना चाहता था तहव्वुर राणा, कर चुका था तैयारी!

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी राणा (64) मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता और अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी है। राणा को प्रत्यर्पण संधि के तहत अमेरिका से भारत लाया गया है। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें करीब 166 लोग मारे गए थे।

मुंबई हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को लेकर कोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई के बाद दिल्ली में भी तहव्वुर राणा हमले करना चाहता था। इसकी पूरी तैयारी वो कर चुका था। इतना ही नहीं दिल्ली अलावा भी कई शहर तहव्वुर राणा के निशाने पर थे। दिल्ली की एक अदालत ने अपने आदेश में यह खुलासा किया है।

Tahawwur Rana

एनआईए की गिरफ्त में तहव्वुर राणा

End of Feed