देश

Tahawwur Rana: NIA की हिरासत में तहव्वुर राणा ने 3 चीजें मांगी - कुरान, पेन और...

Tahawwur Rana Update: एक अधिकारी ने राणा को एक 'धार्मिक व्यक्ति' बताते हुए कहा, 'उसने कुरान की एक प्रति मांगी थी जो हमने उपलब्ध कराई। उसे अपने सेल में पांच बार नमाज अदा करते हुए देखा गया है।'

Image

NIA ने 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से पूछताछ जारी रखी

Tahawwur Rana NIA Custody: NIA ने 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से पूछताछ जारी रखी ताकि व्यापक साजिश की जांच की जा सके। उसे नई दिल्ली में एक सुरक्षित सेल में रखा गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से 2008 के समन्वित हमलों की श्रृंखला की बड़ी साजिश की जांच के लिए लगातार दूसरे दिन पूछताछ की।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए के मुख्यालय पर चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तहव्वुर राणा के साथ 'किसी भी अन्य गिरफ्तार व्यक्ति की तरह ही व्यवहार किया जा रहा है, उसके साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया जा रहा है।' उसके अनुरोध पर उसे कुरान (Quran) की एक प्रति प्रदान की गई है और एजेंसी मुख्यालय में उसके सेल में प्रतिदिन पांच बार नमाज अदा करते हुए देखा गया है।

कुरान के अलावा राणा ने पेन और कागज़ भी मांगा

कुरान के अलावा राणा ने पेन और कागज भी मांगा था, जो मुहैया करा दिया गया है, हालांकि उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह कलम का इस्तेमाल खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए न करे। अधिकारी ने बताया, 'इसके अलावा उसने कोई और मांग नहीं की।'

उपलब्ध कराए गए वकील से मिलने की अनुमति

अदालत के निर्देशों के अनुसार, राणा को हर दूसरे दिन दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा उपलब्ध कराए गए वकील से मिलने की अनुमति है, और हर 48 घंटे में उसकी मेडिकल जांच की जाती है। एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की, 'अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों की तरह सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article