सीनियर IAS टी. वी. सोमनाथन कैबिनेट सचिव नियुक्त, PM के बने दायां हाथ; समझें पद की क्या हैं शक्तियां

सीनियर आईएएस टी. वी. सोमनाथन को अगले दो वर्ष के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। वह राजीव गौबा की जगह लेंगे।

दिल्ली: सीनियर आईएएस टी. वी. सोमनाथन को अगले दो वर्ष के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। स्वामीनथन तमिलनाडु कैडर के 1887 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2021 से टी स्वामीनथन वित्त सचिव का कार्यभार देख रहे हैं। लेकिन, अब वे प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर अपनी सलाह देते नजर आएंगे। अब उनका काम देश में बड़े संकट की परिस्थितियों के दौरान प्रबंधन करना और गंभीर स्थिति में विभिन्न मंत्रालयों की गतिविधियों का समन्वय करना होगा। अभी तक राजीव गौबा कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे, लेकिन, उन्हें दूसरा एक्सटेंशन नहीं दिया गया है। राजीव 1982 बैच झारखंड कैडर के अधिकारी हैं।

T V Somanathan New Cabinet Secretary of India

टी. वी. सोमनाथन

दो साल संभालंगे सबसे ताकतवर पद

तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सोमनाथन वर्तमान में केंद्रीय वित्त सचिव और व्यय सचिव के रूप में कार्यरत हैं। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, आईएएस को 30.08.2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

End of Feed