Silkyara Tunnel: बचाव कार्य में बार-बार अड़चनें, मजदूर बेचैन और तनावग्रस्त, पूछ रहे- हम कब बाहर आएंगे

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 25, 2023, 06:15 PM IST

फंसे हुए श्रमिकों और उनके रिश्तेदारों के बीच बातचीत छह इंच चौड़े पाइप के माध्यम से हो रही है। इस पाइप के माध्यम से एक एंडोस्कोपिक कैमरा भी डाला गया है...

Silkyara Tunnel: ‘वह बहुत तनावग्रस्त और बेचैन लग रहे थे और हमसे पूछा कि वे कब बाहर आएंगे।’यह बात सुनीता ने शनिवार को कही जिनके देवर वीरेंद्र पिछले 13 दिनों से सिलक्यारा में सुरंग के एक हिस्से के ढह जाने की वजह से फंसे 41 श्रमिकों में शामिल हैं। वीरेंद्र के इन शब्दों ने सुरंग में फंसे श्रमिकों और यहां इकट्ठा हुए उनके रिश्तेदारों की मनोदशा को व्यक्त किया। बचाव कार्य में जैसे-जैसे एक के बाद एक बाधाएं आ रही हैं, बेचैनी और निराशा बढ़ती जा रही है।

Tunnel uttarkashi

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर (File photo)

लगातार पूछ रहे, कब बाहर आएंगे

सुनीता ने आज सुबह वीरेंद्र के साथ बातचीत के बाद कहा, आज हमने लगभग 10 मिनट तक बात की...उन्होंने (वीरेंद्र) आज सुबह खाना नहीं खाया। उन्होंने मुझसे कहा कि वह खाना नहीं खाना चाहते... हम अब बहुत चिंतित हैं। वह बहुत तनावग्रस्त और बेचैन लग रहे थे। वह हमसे लगातार पूछ रहे थे कि वे कब बाहर आएंगे। बिहार की रहने वाली सुनीता अपने पति देवेंद्र और वीरेंद्र की पत्नी के साथ घटनास्थल पर आई हैं। वीरेंद्र के बड़े भाई देवेंद्र ने कहा कि अधिकारी उन्हें हर दिन उम्मीद दे रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

End of Feed