देश

Cash For Query: बड़ी मुसीबत में फंसी महुआ मोइत्रा, कैश फॉर क्वेरी मामले में CBI ने लिया बड़ा एक्शन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 25, 2023, 06:24 PM IST

Cash For Query: सीबीआई ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों के संबंध में प्रारंभिक जांच दर्ज की।केंद्रीय जांच एजेंसी ने लोकपाल के निर्देश पर प्रारंभिक जांच दर्ज की है।

Image

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच

Photo : PTI

Cash For Query: सवाल के बदले पैसे मामले में फंसी टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अब सीबीआई जांच करने वाली है। इस मामले में लोकपाल की ओर से निर्देश जारी किया गया है।

लोकपाल का निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों के संबंध में प्रारंभिक जांच दर्ज की।केंद्रीय जांच एजेंसी ने लोकपाल के निर्देश पर प्रारंभिक जांच दर्ज की है।

निशिकांत दुबे की शिकायत

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के आधार पर मोइता के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू की गई है, जिन्होंने टीएमसी नेता पर "संसद में सवाल पूछने" के लिए एक व्यवसायी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। निशिकांत दुबे ने पहले कहा था कि, लोकपाल ने 8 नवंबर को "राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए आरोपी महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया।"

क्या है आरोप

भाजपा सांसद ने अपनी शिकायत में मोइत्रा पर उपहार के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडानी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया है। दुबे ने कहा कि आरोप सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के पत्र पर आधारित थे जो उन्हें मिला था, जिसमें मोइत्रा और व्यवसायी के बीच "रिश्वत के आदान-प्रदान के अकाट्य सबूत" थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article