स्वाती मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा, कहा-मारपीट बहुत बड़े स्कैंडल का हिस्सा, संजय सिंह 'तोता', Video

Swati Maliwal assault case: नवीन जयहिंद ने कहा कि वह 2008 से इन लोगों को जानते हैं। अन्ना आंदोलन के समय से इनसे जुड़ा हूं। AAP के कोर कमेटी के सदस्य थे। अन्ना जी के साथ जेल में हम चार लोग ही थे। हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है।

Swati Maliwal assault case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने मारपीट मामले में सनसनीखेज दावा किया है। जयहिंद ने कहा है कि स्वाती से मारपीट देश के एक बहुत बड़े स्कैंडल का हिस्सा है। उन्होंने स्वाती को शेरनी बताया और कहा कि उसे सामने आकर सच्चाई बतानी चाहिए। इस 'स्कैंडल' पर उसके बोलने के बाद ही वह अपनी बात रखेंगे। उन्होंने आप सांसद संजय सिंह पर भी निशाना साथा। जयहिंद ने संजय सिंह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 'तोता' बताया है।

swati maliwal

2020 में स्वाती का जयहिंद से तलाक हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में AAP के पूर्व नेता ने कहा कि 'दिल्ली में सीएम का हाउस गटर हाउस है। यह बहुत बड़ा स्कैंडल है। केजरीवाल के घर पर यह हमला हुआ है तो उस पर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। हमलावर कि इतनी हिम्मत नहीं है कि वह किसी पर हमला करे। स्वाती की जान को खतरा है क्योंकि उसे डराया और धमकाया गया है। अभी भी उसकी आवाज दबाई जा रही है। मामला यह नहीं है कि वह मेरी पूर्व पत्नी है। यह मामला महिलाओं का है। स्वाती हमारी आज पत्नी होती तो हाथ उठाने वाले का हाथ टूट चुका होता और जिसने हमला करने के लिए कहा उसकी जुबान नहीं होती। यह मेरा व्यक्तिगत मामला नहीं है। मैं देश के गृह मंत्री, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग की इस मामले की गंभीरता समझनी चाहिए।'

End of Feed