स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा के लिए टिकट न मिलने से नाराज या कोई और वजह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 08:39 PM IST

Swami Prasad Maurya Resigns: स्वामी प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

Swami Prasad Maurya Resigns: स्वामी प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को न देकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने पार्टी के पद से न सिर्फ इस्तीफा दिया है, बल्कि एक लंबा-चौड़ा पत्र भी अखिलेश यादव के नाम लिखा है। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्या ने कई आरोप लगाए हैं। हालांकि, यह भी लिखा है कि वह पार्टी में किसी पद पर रहे बिना पार्टी को सशक्त बनाने का काम करते रहेंगे।

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्या

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि जबसे मैं समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुआ, लगातार जनाधार बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर आंबेडकर ने बहुजन हिताय- बहुजन सुखाय की बात की तो डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सोशलिस्टो ने बांधी गांठ, पिछड़ा पौवे सौ में साठ का नारा दिया था। किंतु पार्टी द्वारा लगातार इस नारे को निष्प्रभावी किया गया।

End of Feed