केरल के CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस तय नहीं कर पा रही नाम, दिल्ली में आज खरगे के यहां बैठक

बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के बड़े नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए के मुरलीधर, के सुधाकर दिल्ली पहुंचे हैं। कांग्रेस केरल के ये नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे।

Kerala CM Face: केरल विधानसभा के चुनाव नतीजों को आए आठ दिन हो गए हैं और यहां जीत दर्ज करने के बावजूद कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का चुनाव नहीं कर पा रही है। केरल में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, मीडिया में कई नाम चर्चा में हैं। सूत्रों का कहना है कि सीएम पद के लिए चेहरे का चुनाव करने के लिए मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के बड़े नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए के मुरलीधर, के सुधाकर दिल्ली पहुंचे हैं। कांग्रेस केरल के ये नेता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे।

Kerala Congress

केरल में सीएम पद के लिए नाम तय नहीं कर पा रही कांग्रेस।

कोई चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है

केरल के पूर्व और कार्यकारी अध्यक्ष को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है। केरल में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाना चाहिए, इस पर कांग्रेस आलाकमान सभी नेताओं से उनकी राय लेगा। रिपोर्टों का कहना है कि सीएम पद की रेस में केसी वेणुगोपाल सबसे आगे चल रहे हैं। विधायक दल की बैठक में पार्टी आलाकमान को नेता चुनने के लिए अधिकृत किए जाने और राज्य इकाई के प्रमुख नेताओं की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद अब तक इसकी प्रतीक्षा की जा रही है कि नेतृत्व तीन प्रमुख दावेदारों में किसके नाम पर मुहर लगाता है या फिर कोई चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है।

End of Feed