संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान से पूछताछ में बड़ा खुलासा, ISKP मॉड्यूल से जुड़ा है, मोबाइल में धार्मिक स्थलों के वीडियो मिले

Suspected terrorist Abdul Rehman : सूत्रों का कहना है कि अब्दुल रहमान नाम बदलकर अपने मनसूबों को अंजाम देने की फिराक में था। वह 10 महीने पहले आईएसआई के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) मॉड्यूल से जुड़ा था और उशे ऑनलाइन वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग दी गई।

Suspected terrorist Abdul Rehman : गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान से पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि वह नाम बदलकर अपने मनसूबों को अंजाम देने की फिराक में था। वह 10 महीने पहले आईएसआई के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) मॉड्यूल से जुड़ा था और उशे ऑनलाइन वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग दी गई। मिल्कीपुर में अपनी दुकान पर ही बैठकर वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग लेता था अब्दुल रहमान। ट्रेनिंग के दौरान अब्दुल रहमान को कई टास्क भी दिए गए। यही नहीं राम मंदिर को विस्फोट से उड़ाने की साजिश भी वीडियो कॉल पर रची गई।

Abdul rehman

अयोध्या का राम मंदिर था उसके निशाने पर।

हैंडलर के बारे में जानकारी जुटा रहीं एजेंसियां

सूत्रों के मुताबिक रहमान के मोबाइल में कई धार्मिकस्थलों के फोटो और वीडियो मिले हैं। 5 दिन पहले ही अपने घर से फरीदाबाद के लिए निकला था। उसने अपने घरवालों को बताया कि वह मरकज जाने के दिल्ली जा रहा है। वह फरीदाबाद में अपना नाम बदल कर रह रहा था। पूछताछ में पता चला है कि वह 10वीं तक ही पढ़ा है। फरीदाबाद में जिसने अब्दुल रहमान को हैंड ग्रनेड दिया उसकी तलाश तेज कर दी गई है। रहमान की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर हैं। रहमान का हैंडलर कौन है, सुरक्षा एजेंसियां इसकी जानकारी इकठ्ठा कर रही हैं।

End of Feed