मणिपुर में हिंसा का नया दौर, उग्रवादियों ने की चर्च से जुड़े तीन लोगों की हत्या, चार घायल, पसरा तनाव

कांगपोकपी में हुए हमले के बाद, मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस तरह की असंवेदनशील हिंसा मणिपुर में शांति के लिए खतरा है, जो 2023 से जातीय हिंसा से त्रस्त है।

Manipur Violence: बुधवार को मणिपुर में ताजा हिंसा की घटनाओं में संदिग्ध उग्रवादियों ने कांगपोकपी जिले में तीन चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया। वहीं नोनी जिले में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांगपोकपी की घटना तड़के कोटजिम और कोटलेन गांवों के बीच उस स्थान पर हुई जब थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (टीबीए) के सदस्य चुराचंदपुर में एक धार्मिक सभा में भाग लेने के बाद लौट रहे थे।

मुख्यमंत्रियों ने चर्च नेताओं की हत्या की निंदा की

दूसरी घटना नोनी जिले में जौजांगटेक और नुंगसाई गांवों के बीच रात करीब 8 बजे घटी। कांगपोकपी में हुए हमले के बाद, मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस तरह की असंवेदनशील हिंसा मणिपुर में शांति के लिए खतरा है, जो 2023 से जातीय हिंसा से त्रस्त है। मिजोरम और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने चर्च नेताओं की हत्या की निंदा की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हत्याओं के बाद, कांगपोकपी जिले में पूर्ण बंद लागू कर दिया गया, जहां कुकी समुदाय की आबादी बहुसंख्यक है।

End of Feed