देश

Naxalites Wedding:आत्मसमर्पित नक्सलियों ने विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बुलाया, लिया आशीर्वाद

Naxalites Wedding in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए इस विवाह ने न सिर्फ नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ा है, बल्कि उन्हें एक नई दिशा दी है।

Image

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ये विवाह हुए हैं

Naxalites Wedding in Chhattisgarh: बस्तर के सुकमा में जहां कभी बंदूकों की गूंज थी, वहां अब शहनाई बज रही है। आत्मसमर्पित नक्सली मौसम महेश, हेमला मुन्नी, मड़कम पाण्डू और रव्वा भीमे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने विवाह में बुलाकर उनसे आशीर्वाद लिया।यह अनोखा समारोह सुकमा के मिनी स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएं दीं।

इन चारों ने जून 2024 में नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मसमर्पण किया था और जिला प्रशासन से आग्रह किया था कि उनके विवाह में मुख्यमंत्री शामिल हों।

गगनपल्ली गांव के रहने वाले मौसम महेश और डुब्बामरका की रहने वाली हेमला मुन्नी तथा कन्हाईपाड़ निवासी मड़कम पाण्डू और सल्लातोंग की रव्वा भीमे ये चारों पहले नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर इन चारों ने जून 2024 में नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया था। मौसम महेश लगभग बारह साल तक नक्सल संगठन से जुड़े रहे। मड़कम पाण्डू और हेमला मुन्नी 9 साल तक तथा रव्वा भीमे 6 साल तक नक्सल संगठन और उसकी गतिविधियों से जुड़ी रहीं।

परिणय सूत्र में आबद्ध होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आशीर्वाद प्राप्त करके हुए महेश-हेमला और मड़कम-रव्वा ने बताया कि उन्हें रास्ता भटकने और हिंसा में संलिप्त रहने का बेहद अफसोस है। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर वे चारों विकास और शांति की मुख्य धारा में शामिल होने का फैसला लिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article