जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की संपत्तियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 19 प्रॉपर्टी सील

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 24, 2022, 03:43 PM IST

जम्मू कश्मीर में बडगाम जिला प्रशासन ने जमात ए इस्लामी की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। अलग अलग जिलों में स्थित संपत्तियों को सील किया गया है।

जम्मू कश्मीर में बडगाम जिला प्रशासन ने जमात ए इस्लामी(Jamat e islami property) की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। अलग अलग जिलों में स्थित 19 संपत्तियों को सील किया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को हुर्रियत कांफ्रेंस के दिवंगत अध्यक्ष सैयद अली गिलानी के नाम पर एक आवासीय घर सहित प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (JeI) की तीन और संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया। राज्य सरकार ने साफ किया कि आतंकी गतिविधियों को वित्त पोषित करने वाले जो भी संगठन हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

jamat e islami

जम्मू कश्मीर में जमात ए इस्लामी की 19 संपत्ति सील

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद एजाज ने सोमवार को प्रतिबंधित जेईआई के स्वामित्व वाली या उसके पास मौजूद तीन संपत्तियों को अवांछित गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम - यूएपीए के तहत अधिसूचित किया था। शनिवार को जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीर घाटी में जमात-ए-इस्लामी की 11 संपत्तियों को कुर्क किया था। 11 संपत्तियों में से बारामूला में तीन, कुपवाड़ा में दो, बारामूला में एक और गांदरबल में पांच संपत्तियों को कुर्क किया गया था।

End of Feed