पिता ने गुस्से में फेंका मोबाइल, तो 22 साल की बेटी ने कुकर के ढक्कन और चाकू से कर दी हत्या, पुलिस ने बताई ये बात

गुजरात के सूरत में घरेलू विवाद के दौरान 22 वर्षीय युवती द्वारा कथित तौर पर 55 वर्षीय पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता द्वारा मोबाइल फोन फेंकने से नाराज बेटी ने नॉनस्टिक पैन या प्रेशर कुकर के ढक्कन और फिर रसोई के चाकू से उन पर हमला किया।

सूरत के अमरोली इलाके में घरेलू विवाद के दौरान 22 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर अपने 55 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। घटना 31 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे अमरोली के कोसाड आवास में हुई। घर के कामकाज को लेकर पिता और बेटी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान पिता ने बेटी का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया, जिसके बाद विवाद हिंसक हो गया।

सूरत में बेटी ने की पिता की हत्या।

सूरत में बेटी ने की पिता की हत्या।

पुलिस के मुताबिक, गुस्से में आई बेटी ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से पिता के सिर पर वार किया और फिर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से उनके पेट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता घर के बाहर ओटले के पास गिर पड़े। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed