देश

'...हम सब संसद में भी लड़ेंगे', सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद बोलीं सुप्रिया सुले; भूख हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध

Sonam Wangchuk Hunger Strike: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर वैज्ञानिक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की।

Image

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले (फोटो साभार: @supriya_sule)

Photo : Twitter

Sonam Wangchuk Hunger Strike: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर वैज्ञानिक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल को खत्म करने का अनुरोध किया।

'हम संसद में उठाएंगे मुद्दे'

सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं यहां पर सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल को खत्म करने की विनती करने आई हूं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सुप्रिया सुले ने कहा, ''हम सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल छोड़ने की विनती करने आए हैं। अगर कोई लड़ाई लड़नी है, तो हम सब संसद में भी लड़ेंगे। संसद सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, हम यह सभी मुद्दे उठाएंगे, जिसमें नीट छात्रों की चिंताएं भी शामिल हैं।''

इससे पहले, सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं विपक्षी दलों से बात करूंगी। डिंपल यादव भी यहां पर आई थीं, डीएमके और टीएमसी का भी सपोर्ट है... हम पूरी ताकत से 20 तारीख को आपके साथ खड़े रहेंगे, लेकिन मैं बहन होने के नाते हाथ जोड़कर आपसे एक विनती कर रही हूं कि देश को आपकी जरूरत है, प्लीज दो निवाले हमारे खातिर खा लीजिए।

अब कैसी है सोनम वांगचुक की स्थिति?

शुक्रवार को सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन है। इस दौरान, डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से चल रहा उनका उपवास अब गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में वांगचुक का वजन 350 ग्राम और कम हो गया, जिससे उनका कुल वजन लगभग 9.5 किलोग्राम कम हो गया है।

भले ही सोनम वांगचुक की हालत लगातार बिगड़ रही हो, लेकिन उनका हौसला अभी भी दृढ है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी हाल में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा। अगर आप नहीं आए और 20 जुलाई का प्रदर्शन सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article