निमिषा प्रिया की फांसी को रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, सेव निमिषा प्रिया एक्शन काउंसिल ने दायर की थी याचिका

Nimisha Priya Case: नर्स निमिषा प्रिया को फांसी से बचाने के लिए राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल करने का निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ 'सेव निमिषा प्रिया एक्शन काउंसिल' द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगी।

Nimisha Priya Case: सुप्रीम कोर्ट आज (सोमवार) को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें केंद्र को केरल की नर्स निमिषा प्रिया को फांसी से बचाने के लिए राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल करने का निर्देश देने की मांग की गई है। यमन में एक यमनी नागरिक तलाल अब्दो मेहद की हत्या के आरोप में मौत की सजा पाने वाली और पिछले तीन सालों से जेल में बंद भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दिए जाने की संभावना है।

Nimisha Priya Case

केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फांसी से बचाने की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ 'सेव निमिषा प्रिया एक्शन काउंसिल' द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगी। शरिया कानून का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया है कि पीड़ित परिवार को 'दीया' देकर मौत की सजा पर बातचीत की जा सकती है।

End of Feed