पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर बुधवार को 'सुप्रीम' सुनवाई, ममता बनर्जी की याचिका भी शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 28 जनवरी को चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया है।

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को अहम सुनवाई होगी। प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दाखिल याचिका पर भी शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी। ममता बनर्जी एसआईआर अभियान पर आक्रामक अंदाज में सवाल उठा चुकी हैं और चुनाव आयोग पर खुलकर आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने 2 फरवरी को दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात भी की थी। विरोध स्वरूप ममता और उनके सांसदों ने काले कपड़े पहनकर चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी।

CM Mamata

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई

ममता बनर्जी की याचिका भी दाखिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 28 जनवरी को चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया है। सीएम ममता बनर्जी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है। याचिका में इस प्रक्रिया को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया गया है और कहा गया है कि इसका सीधा असर निष्पक्ष चुनाव पर पड़ सकता है।

End of Feed