संजय राउत और निखिल वागले को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया माफीनामा, 8 दिसंबर को होना होगा पेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले का माफीनामा अस्वीकार कर दिया है। अदालत ने दोनों को बेहतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देते हुए 8 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने एक मानहानि और अवमानना मामले में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले को बड़ा झटका दिया है। उच्चतम न्यायालय ने दोनों नेताओं द्वारा दाखिल किए गए माफीनामे को अस्वीकार कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों को कड़ी फटकार लगाते हुए 8 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संजय राउत द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित पोस्ट और बयानों पर गहरी नाराजगी जताई।

supreme court nikil wagle sanjay raut

सुप्रीम कोर्ट ने माफीनामा ठुकराया

'दिमाग से नहीं, दिल से मांगनी चाहिए माफी'

सुनवाई के दौरान जस्टिस कुमार की बेंच ने संजय राउत की भूमिका पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को भाषा और बयानों को लेकर अत्यंत संयम बरतना चाहिए। कोर्ट ने संजय राउत से कहा कि आप एक मंझे हुए अनुभवी राजनेता हैं। जब आप वकील थे, तब से हम आपके भाषण सुनते आ रहे हैं। आप एक अनुभवी सांसद हैं और खुद भी पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। आपको अच्छी तरह पता होना चाहिए कि सार्वजनिक रूप से बोलते समय किस तरह का संयम बरतना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को उस एक्स (X) पोस्ट पर भी एक नया और बेहतर हलफनामा दाखिल करने को कहा, जिसमें उन्होंने अल्बानिया सुप्रीम कोर्ट के जलने की घटना को भारत में होने की बात कही थी। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि माफी सिर्फ औपचारिकता या दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से मांगी जानी चाहिए।

End of Feed