देश

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार के मामले में हाईकोर्ट की 'उसने मुसीबत को आमंत्रित किया' टिप्पणी पर सवाल उठाए

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की आलोचना की, जब उसने बलात्कार के आरोपी को जमानत दे दी और कहा कि महिला ने 'खुद मुसीबत को आमंत्रित किया'

Image

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार के मामलों में हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट की 'आपत्तिजनक' टिप्पणियों पर मंगलवार को कड़ी आलोचना की और कहा कि ऐसी टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए थीं। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के हाल के एक आदेश पर अफसोस जताया, जिसमें उसने बलात्कार के आरोपी को जमानत दी और कहा कि महिला ने 'खुद मुसीबत को आमंत्रित किया।'

सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी 17 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक अन्य आदेश के खिलाफ स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई के दौरान आई, जिसमें कहा गया था कि किसी नाबालिग के 'केवल स्तनों को पकड़ना' बलात्कार नहीं माना जाएगा।शीर्ष अदालत ने पहले ही विवादास्पद आदेश पर रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति बीआर गवई और एजी मसीह की पीठ ने कहा, 'अब एक अन्य न्यायाधीश द्वारा एक और आदेश दिया गया है। हां, जमानत दी जा सकती है... लेकिन, यह क्या चर्चा है कि उसने खुद ही मुसीबत मोल ले ली? (she herself invited trouble?) ऐसी बातें कहते समय सावधान रहना चाहिए, खासकर इस तरफ (न्यायाधीशों) को।'

न्यायमूर्ति गवई ने कहा, 'इससे क्या संदेश जाता है? जब हम इस मामले से निपट रहे हैं, तो हम अन्य मामलों को भी देखेंगे।'

इस मामले की सुनवाई शीर्ष अदालत चार सप्ताह बाद करेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article