आने वाली पीढ़ी के लिए हम चिंतित, दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 31, 2023, 01:09 PM IST

सुप्रीम कोर्ट में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ऑथरिटी ने हलफनामा में कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ऑथरिटी की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुआ।

Pollution In Delhi NCR- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए चार राज्यों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब में बड़ी संख्या में पराली जलाई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, यूपी, हरियाणा और राजस्थान सरकार को एक हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इन राज्यों से पूछा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

AQI में कोई बदलाव नहीं

सुप्रीम कोर्ट में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ऑथरिटी ने हलफनामा में कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ऑथरिटी की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुआ। उसने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या हर साल हमारे सामने आती है लेकिन AQI में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलता है। एमिकस क्यूरी ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने की घटना सामने आई है।

End of Feed