देश

81.5 करोड़ भारतीयों का डेटा लीक होने की खबर, देश में डेटा हैकिंग का अब तक का सबसे बड़ा मामला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 31, 2023, 10:42 AM IST

हैकर ने दावा किया कि ये डेटा आईसीएमआर में पंजीकृत लोगों के कोविड-19 परीक्षण विवरण से निकाले गए हैं। सबूत के तौर पर pwn001 ने आधार डेटा के साथ चार बड़े लीक नमूनों वाली स्प्रेडशीट पोस्ट की।

Image

भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा डेटा लीक

Photo : PTI

Biggest Data Breach: देश में डेटा लीक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 81.5 करोड़ से अधिक भारतीयों के निजी विवरण, कथित तौर पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडियल रिसर्च (आईसीएमआर) से मिले डेटा ऑनलाइन लीक हो गए हैं। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबकि, लीक की खबर सबसे पहले अमेरिकी साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसी रिसिक्योरिटी को लगी। साइबर फर्म के अनुसार, 'pwn001' उपनाम वाले एक खतरे ने ब्रीच फोरम पर एक थ्रेड पोस्ट किया, जो खुद को 'प्रीमियर डेटाब्रीच चर्चा और लीक फोरम' बता रहा है जो 815 मिलियन (81.5 करोड़) भारतीयों के रिकॉर्ड तक पहुंच को सक्षम बनाता है।

हैरान कर देने वाला आंकड़ा

यह आंकड़ा यह ईरान, तुर्की और जर्मनी जैसे देशों की कुल जनसंख्या का लगभग 10 गुना है, जो दुनिया के 17वें, 18वें और 19वें सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं। दूसरी ओर भारत 1.43 अरब लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

कौन सी जानकारी लीक हुई है?

pwn001 ने ट्विटर पर एक हैंडल के साथ लोगों के नाम, फोन नंबर और पते के साथ आधार और पासपोर्ट की जानकारी दे दी। हैकर ने दावा किया कि ये डेटा आईसीएमआर में पंजीकृत लोगों के कोविड-19 परीक्षण विवरण से निकाले गए हैं। सबूत के तौर पर pwn001 ने आधार डेटा के साथ चार बड़े लीक नमूनों वाली स्प्रेडशीट पोस्ट की। विश्लेषण करने पर इनकी पहचान वैध आधार कार्ड आईडी के रूप में की गई।

सरकार से नहीं आई प्रतिक्रिया

हालांकि आईसीएमआर या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीएमआर से शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर सकती है। इसके अलावा, विभिन्न एजेंसियों के साथ-साथ मंत्रालयों के सभी शीर्ष अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही, नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी लागू किया जा सकता है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article