देश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की हाई कोर्ट के 21 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश, देखिए लिस्ट

कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुमन श्याम को मुंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।

Image

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

Photo : PTI

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में कई उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश करने का फैसला किया।

तबादले पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने क्या कहा

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई, 2025 को हुई अपनी बैठक में विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले/प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है।’’

  • कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजॉय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।
  • कॉलेजियम ने कहा है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश वी कामेश्वर राव को दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रत्यावर्तित करने की सिफारिश की गयी है।
  • कॉलेजियम ने कहा है कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश लानुसुंगकुम जमीर और मानस रंजन पाठक को क्रमशः कलकत्ता और उड़ीसा उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया जाए।
  • इसने बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है।
  • कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।
  • कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुमन श्याम को मुंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है।
  • इसने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय वापस भेजने की सलाह दी है।
  • इसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक चौधरी को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
  • कॉलेजियम ने केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
  • कॉलेजियम ने कहा है कि मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।
  • कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बट्टू देवानंद को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वापस भेजने की संस्तुति की है।
  • इसने कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ओम प्रकाश शुक्ला को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।
  • इसने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर को बम्बई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है।
  • कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पटना उच्च न्यायालय में वापस भेजने की संस्तुति की है।
  • इसी प्रकार इसने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल क्षेत्रपाल को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की है।
  • कॉलेजियम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरुण कुमार मोंगा को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की संस्तुति की है।
  • इसने कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जयंत बनर्जी को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।
  • कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश सी सुमनलता को तेलंगाना उच्च न्यायालय में वापस भेजने की संस्तुति की है।
  • इसने यह भी सिफारिश की है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश ललिता कन्नेगंती को तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।
  • कॉलेजियम ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अन्निरेड्डी अभिषेक रेड्डी को तेलंगाना उच्च न्यायालय वापस भेजने की संस्तुति की है।

क्या है सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम भारत की न्यायपालिका की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य उच्च न्यायपालिका (High Judiciary) में न्यायाधीशों की नियुक्ति, स्थानांतरण और पदोन्नति की सिफारिश करना है।कॉलेजियम एक प्रणाली है जिसमें भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश मिलकर यह निर्णय लेते हैं कि उच्च न्यायालयों और सुप्रीम कोर्ट में किन न्यायाधीशों की नियुक्ति या स्थानांतरण किया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article