इलेक्टोरल बांड की सभी जानकारी का करें खुलासा, कुछ भी न छिपाएं, SBI को सुप्रीम कोर्ट से फटकार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 12:36 PM IST

Electoral Bond Hearing : CJI ने पूछा कि आप किस फॉर्मेट पर इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा रखते हैं। बैंक की तरफ से यह बताए जाने पर कि डाटा एल्फा न्यूमेरिक में रखा जाता है। इस पर सीजेआई ने कहा कि डाटा एल्फा न्यूमेरिक में रखने का क्या मतलब था?

Electoral Bond Hearing : इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फटकार लगाई। कोर्ट ने बैंक से पूछा कि उसके आदेश के बावजूद उसने अभी तक यूनिक आईडी नम्बर का खुलासा क्यों नहीं किया। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा जब हमारा आदेश इस मामले में पहले से सपष्ट है तो एसबीआई डाटा रिलीज क्यों नहीं कर रहा है। CJI ने पूछा कि आप किस फॉर्मेट पर इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा रखते हैं। बैंक की तरफ से यह बताए जाने पर कि डाटा एल्फा न्यूमेरिक में रखा जाता है। इस पर सीजेआई ने कहा कि डाटा एल्फा न्यूमेरिक में रखने का क्या मतलब था? क्या ये सुरक्षा को लेकर था या कुछ और?

State Bank Of India

चुनावी बॉन्ड पर एबीआई को फटकार।

कैसे पता चलता था कि बॉन्ड फर्जी नहीं है?

प्रधान न्यायाधीश की अगुवाई वाली संवैधानिक पीठ ने पूछा कि अगर बॉन्ड को भुनाया जाता था तो ये कैसे पता चलता है की वह फर्जी नहीं है? हम चाहते हैं कि चुनावी बांड से संबंधित सभी जानकारी का खुलासा किया जाए जो आपके पास है। SBI का रवैया ऐसा है कि अदालत बताए कि किस-किस का खुलासा करना है।

End of Feed