के कविता को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार, ट्रायल कोर्ट जाने को कहा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 22, 2024, 11:40 AM IST

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने 15 मार्च को बीआरएस एमएलसी के कविता को हिरासत में लिया था। दिल्ली में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

K Kavitha Arrest Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने के कविता की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। हालांकि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीआरएस नेता के कविता जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख कर सकती हैं या किसी अन्य उपाय का सहारा ले सकती हैं।

K Kavitha

के कविता को राहत नहीं

15 मार्च को हुई गिरफ्तारी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने 15 मार्च को बीआरएस एमएलसी के कविता को हिरासत में लिया था। ईडी की टीम ने हैदराबाद में के कविता के आवास पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और दिल्ली पहुंची थी। कविता से आगे की पूछताछ दिल्ली में हुई जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed