CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस एक्शन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार है। सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने कोर्ट के सामने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक याचिका दाखिल की गई है और डायरी नंबर जेनरेट हो गया है।
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
कब होगी मामले की सुनवाई?
उन्होंने कहा कि सिचुएशन सीरियस और अर्जेंट है और छात्र पुलिस की ज्यादती का सामना कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने भरोसा दिलाया है कि सुनवाई सोमवार को हो सकती है।
हाई कोर्ट से लगा झटका
नीट पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के प्रदर्शन में कथित विदेशी फंडिंग की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि नीट पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिंग हो सकती है और पूरे मामले की एनआईए से जांच कराई जानी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: PM मोदी ने देर रात जारी किया VIDEO संदेश, कहा- शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले
हाई कोर्ट से वापस ली गई याचिका
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कानून के तहत उपलब्ध अन्य कानूनी उपाय अपनाने की स्वतंत्रता दे दी। इसके बाद, याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका हाई कोर्ट से वापस ले ली। अदालत ने कहा कि याचिका को वापस लिया गया मानते हुए खारिज किया जाता है और याचिकाकर्ता को कानून के तहत उपलब्ध उपाय अपनाने की स्वतंत्रता दी जाती है।
सनद रहे कि नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर महीने भर से ज्यादा समय से प्रोटेस्ट जारी है। ऐसे में छात्रों के 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। जिससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और वायरल वीडियो में पुलिस पर हुए पथराव की घटनाएं भी दर्ज हैं।
