Rahul Gandhi Gets Bail: सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में मिली जमानत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2024, 12:13 PM IST

Rahul Gandhi Got Bail in 2018 Defamation Case: राहुल गांधी आज 2018 के एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी।

Rahul Gandhi News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर 2018 में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को जमानत दे दी है, जिसके बाद वे रायबरेली वापस लौट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता आज रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे।

Rahul gandhi

राहुल गांधीक को मिली जमानत

बता दें, अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट ने समन जारी किया था। उन्हें 20 फरवरी को तलब होने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेकर सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में उन्हें 25- 25 हजार की रिक्योरिटी और 25 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है।

End of Feed