'मैं केजरीवाल को करूंगा बेनकाब', सरकारी गवाह बनकर दिलाऊंगा सजा; केजरीवाल पर बोला सुकेश चंद्रशेखर

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि वह वह सरकारी गवाह बनेगा और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सारे सबूत देगा ताकि उन्हें सजा मिले।

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार करके शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। अब जेल में बंद महागठ सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल और उनकी टीम को एक्सपोज करने का दावा किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में कथित ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने कहा कि मैं उसे बेनकाब कर दूंगा, मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बन जाऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे सजा दी जाए।

Sukesh Chandrashekhar-Kejriwal

मैं केजरीवाल को करूंगा बेनकाब- सुकेश चंद्रशेखर

इससे पहले, सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखा जिसमें उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेनकाब करने का वादा किया। महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है, मैं तिहाड़ जेल में उनका स्वागत करता हूं। उसने कहा कि तीन भाई अब तिहाड़ क्लब चलाएंगे। मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा। मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बनूंगा।

End of Feed